शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

निराकरण(वेब सीरीज द्वतीय अंक)"क्रू महाराज"

(द्वतीय अंक"निराकरण"क्रू महाराज) रात्रि का तीसरा पहर था,गहरी निद्रा अवस्था में अवनीश था।स्वप्न का आरम्भ हुआ और अवनीश गहरी निद्रा में खोता ही जा रहा था,दो सौ वर्ष पहले की अवस्था में स्वप्न के माध्यम स्वरूप पहुँच गया। अंग्रेजो का शासन था लेकिन भीलगढ़ में रजत प्रताप महाराजा का शासन था। राजा दुष्ट दुर्राचारी था।अपने शासन को बनायें रखने के लिए अंग्रेजों के साथ संन्धि कर ली ।अंग्रेजो के काल में निम्न वर्गो की आर्थिक स्थति बहुत ही खराब थी।राज्य का राजा ही क्रू हो तो प्रजा कुशहाल कैसे हो सकती हैं।व्यापारी,किसान पसीने से सींचकर वास्तविक स्वरूप प्रदान करते जैसे किसान का अनाज, लेकिन उसका सही दाम ही नहीं मिलता था।पेट की आँतो को देखा जा सकता है,हड्डियों का ढाँचा जिसमें एक-एक हड्डी को गिन सकते हैं।राज्य की कुशहाली नहीं राजा की कुशहाली,प्रजा की मेहनत से अंग्रेजो के खजाने में बढ़ोतरी करने से होती थी।प्रजा की किस्मत में दुख,भूख से मुरझायें चहरे ही थें।बुनकर सुन्दर-सुन्दर वस्त्र बनाते लेकिन शरीर पर फटे पुराने ही बस्त्र थें।सुन्दर आभूषण बनाते लेकिन महिलाओ के काँन के छिद्र ही दिखाई देते थें।सब अपने काम को पूर्ण निष्ठा से निभाते लेकिन उसका मूल्य नहीं मिलता था।कही तरह के कर के कारण स्थति बिगड़ चुकी थी। भीलगढ़ राज्य की प्रजा दुखी थी।उस राज्य में एक गाँव था,वो कुशहाल था।भरपेट भोजन था,पहनने को वस्त्र थे और सौन्दर्य निखार के लिए आभूषण थें।गाँवबासी कुशहाल थें।ऐसा नहीं था राजा के कर में कोई कटौती की थी,बल्कि कर से अधिक ही राजकोष में जमा होता था।गाँव कुशहाल था ,इसका कारण एक रहस्य था।इस कारण का कभी भेद न खुलता अगर राजा विहार भ्रमण के लिए उधर से न गुजरता। राजा रजत प्रताप अपनी प्रियं पत्नी चिदम्बरा के साथ विहार भ्रंमण पर निकलें। सुरक्षा के लिए अंगरक्षक साथ में थें।राजा घोडे़ पर सबार होकर निकला,पत्नी डोली में थी,साथ में सेबिकायें भी चल रही थी।शाम का पहर था ,रात्रि का आगाज हो चुका था।आगे की यात्रा करना ठीक नहीं था।उसी गाँव में अपनी छाँवनी लगा ली।अंगरक्षको ने गाँव में ढोल़ बजाकर सूचना दी कि राजाजी विहार भ्रंमण के लिए निकले है, आज की रात्रि विश्राम के लिए इस गाँव में पढ़ाव डाला हैं।यथा सम्भव नहीं राजा रानी की सेवा में कुछ-कुछ उपहार प्रस्तुति करें।,प्रजा का कर्तव्य बनता हैं कि अपने राजा-रानी की सेवा करें,यह अवश्य भाग्य से प्राप्त होता हैं।रात्रि के रंगायन कार्यक्रम के उपरान्त राजा-रानी को उपहार भेट करें। गाँव के प्रबंधक सेवक के ऊपर रंगायन कार्यक्रम को सुखद बनाने के लिए दायत्व सोफा़।गाँव के प्रबंधक सेवक ने भव्य आयोजन का प्रबंध किया।रंगायन कार्यक्रम के लिए नृत्यं संगीत का आयोजन किया।भव्य स्वागत था,राजा भी आश्चर्य चकित था,प्रजा ने शानदार आयोजन कैसे किया।रंगायन कार्यक्रम समाप्त के बाद प्रजा ने उपहार स्वरूप सुन्दर-सुन्दर आभूषण राजा रानी को भेट स्वरूप दिए।सोने-चाँदी,रत्न से शुशोभित आभूषण,मुद्रा स्वरूप सोने की गिन्नी।प्रजा के ठाट-बाट से लगता ही नहीं था कि यह प्रजा हैं।प्रजा सम्मपन्न और कुशहाल क्यों हैं।क्या कारण है कर देने के बाद भी सम्मपन्न हैं।राजा चिन्तित था,अनेक प्रश्न थे जो राजा को भयभीत कर रहे थे कि कही मेरा शासन समाप्त न हो जायें।कोई अन्य राजा न बन जायें और प्रजा पर शासन करने लगें।अपने भ्रंम के उत्तर के लिए ,राजा ने प्रबंधक को बुलाया। प्रबधंक अपने साथ बहुत से आभूषण और मुद्रायें लाया था...जी महाराज को प्रणाम ,शीष झुकाकर नमन किया। राजा ने थालियों में उपहार देख कर पूँछा,"हमारे राज्य में सब सुख सम्मपन्न है,यह देखकर अच्छा लगा।अन्य गाँव के प्रबंधक आकर गरीब,आर्थिक स्थति का बिलाप क्यों करते हैं?ऐसा क्या है जिसके कारण यहाँ सुख सम्मपन्न है? अन्य ग्रामीण बिलाप करते हैं? प्रबंधक:-महाराज जी...अन्य गाँव की इस गाँव से तुलना नहीं कर सकते हैं।इस गाँव पर भगवान शिवजी की कृपा है जिसके कारण यहाँ सुख समृद्धता हैं। राजा रजत प्रताप:-ऐसे कैसे? प्रबंधक:-यहाँ अनादकाल से शिवालय है,मान्यया ऐसी है यहाँ स्वयं माता गौरी के साथ शिवजी स्वयं विराजमान हुए हैं।यहाँ के पूर्वजो ने तन,मन,से अराधना की शिवजी को यहाँ पर स्थापना करने के लिए।शिवजी के यहाँ स्थापना करने से पूर्व ग्रामीण बासी बहुत ही गरीब दुखी थें।इस दुख को सदा के लिए दूर कर दिया।दृढ़ सकंल्प ग्रामीण बासियों का अटूट था,मेघ मूसला धार में बरसे,तूफा़न आया,लेकिन अपने ध्यान से भंग न हुए।तब स्वंय शिवजी माता गौरी के साथ प्रकट हुए और वरदान माँगने को कहाँ,"ग्रामीण बासियों ने एक स्वर में यही विराजमान होने के लिए आग्रह किया जिससे यहाँ सुख समृद्धा बनी रहें।प्रभू शिवजी यहाँ स्थापति हो गयें।चमत्कार रुप में यहाँ एक खनिज सम्पदा प्रकट हुई। रत्न सोना,रजत रुप में मिट्टी से सूरज की प्रथम किरण के साथ ही अवतरित होते हैं।मंदिर के समीप ही यह स्थल हैं। राजा रजत प्रताप:-चौक कर कहाँ,ऐसा क्या?हमारे राज्य में रत्न,सोना ,रजत मिट्टी से अवतरत होते है तो इनपर एक छत्र राज सिर्फ राजा का होता हैं।यहाँ की प्रजा इस राज को छुपाने की और सम्पदा को हड़पने की दोषी है। प्रबंधक भयभीत होने लगा:-यह क्या राज खोल दिया।अब क्या होगा?महाराज जी यहाँ की सम्पदा सिर्फ ग्रामीण बासियों की है। रजत प्रताप ने इतने शब्द ही सुने और म्यान में से तलवार निकाली और प्रबंधक का शीष धड़ से अलग कर दिया।स्वयं देखना चाहता था कि प्रबधंक की बात में कहाँ तक सत्यता हैं।बास्तव में मिट्टी से रत्न,स्वर्ण,रजत सम्पदा निकलते हैं या भ्रामक कहानी हैं।भेष धारण करकें ग्रामीण बासियों के साथ प्रथम बेला में शिवालय में पहुँच गयें। शिवालय प्रथम बेला में सूरज की प्रथम किरण पढ़ने के साथ चमकने लगा,किस कारण से दृव्य प्रकाश उत्पन्न होता है।यह रहस्य ही था।ग्रामीण बासियो से मिलकर गौरी शिव की पूजा अर्चना की।प्रभू शिवजी,माता गौरी,पुत्र कार्तिक और गणेश के साथ ,वाहन नंदी सबारी के साथ विराजमान हैं।दिव्य आलोखिक प्रकाश मंत्र मुग्ध कर देता हैं।पूजा अर्चना सम्पन्न हुई ,तद पश्चात मिट्टी से रत्न,स्वर्ण और रजत उपरी सतह पर प्रकट होने लगें।राजा की आँखे चकाचौध हो गई,जिससे पहले प्रजा उस सम्पदा को ले पाती।राजा के सैनिक मिट्टी के आसपास घेरा लगाकर कहने लगे,"आगे बढ़ने का प्रयास मत करना."महाराज ने अपना भेष छोडकर बास्तविक स्वरूप में प्रकट हो गयें। राजा रजत प्रताप:-तुम सबने राज्य और राजा के साथ छ़ल किया है।इस सम्पदा पर सिर्फ राजा का ही अधिकार हैं।तुम सब दोषी हो,इसकी सजा तो अवश्य मिलेगी।"सैनिको सबको पकड़ लो बेड़ियाँ डा़ल दो।" एक बुर्जग:-राजा जी आप यह अच्छा नहीं कर रहे हैं।इस सम्पदा पर सिर्फ ग्रामीण बासियों का अधिकार हैं।इस अधिकार को वल पूर्वक अधिकार पाने की कोशिश भी की तो ईश्वर का वरदान ही अभिश्राप बन जायेगा। राजा रजत प्रताप:-हम राजा है ।हमारे राज्य की प्रत्येक बस्तु पर सिर्फ हमारा ही अधिकार हैं।सैनिको सबके हाथ में बेडिया डाल दों।मिट्टी से उत्पन्न हुई सम्पदा को संरक्षण में ले लों। महाराज का आदेश पाकर,सैनिक सम्पदा को लेने मिट्टी में हाथ डा़ला कि अचानक सम्पदा सर्प के स्वरूप में परिवर्तन हो गयें। उस सैनिक को डस लिया जिसने सम्पदा को छुआ था। वुर्जग:-यह देखकर हँसा...हा हा हा....महाराज जी कहाँ था।इस सम्पदा पर सिर्फ यहाँ के ग्रामीण बासियों का अधिकार है किसी का नहीं।हमारे पूर्वजो ने कठिन तप करके दुख के निराकरण हेतु ईश्वर को यही स्थापति होने का वरदान माँगा था। उस बुर्जग ने इतना ही कहाँ था कि उस बुर्जग का शीष धड़ से अलग कर दिया।अपने क्रोध और अपमान के आवेग में सैनिको को मंदिर विध्वस का आदेश दे दिया।यहाँ अब रक्त की नदियाँ बहेगी।जो मेरा नहीं वो किसी का नहीं।सबके प्राण हर लो।मुक्ती दे दो,इस मंदिर को ध्वस्त कर दों।ईश्वर मुझे नहीं दे सकता उसपर किसी का अधिकार नहीं।सैनिक मंदिर को ध्वस्त करने के लिए नहीं जा रहे थें। सैनिक:-महाराज यह घोर अर्नथ हमसे नहीं होगा,आप चायें तो हमारे शीष धड़ से अलग कर दों। ग्रामीण बासी एक स्वर में राजा से कह रहे थें।महाराज जी आप ऐसा महापाप न करें,आप चाये तो हम सब अपनी सम्पदा आपको पहुँचा दिया करेगें।हमको वरदान रूप में प्राप्त हुई है।मंदिर को ध्वस्त न करें। राजा मंद में चूर था,जो मेरा नहीं वो किसी का नहीं होगा।ग्रामीण बासी बेड़ियों में कैद थे,अपराध करने के लिए रोक रहे थे लेकिन राजा न माना।सीढ़ियाँ चड़ता जा रहा था,पहले घंटे को उखाड़ कर फैक दिया।अचानक भूमि में कम्पन्न होने लगा।सब कुछ हिलने लगा लेकिन राजा ने एक बात न मानी,भूकम्प तीव्र था,सर्पो की सेना एकत्रित हो गई,मंदिर की सुरक्षा के लिए।लेकिन राजा नर संघार बन चुका था।सर्पो को तलबार से मारने का प्रयास कर रहा था।इधर भूकम्प से सब कुछ हिलने लगा।सर्प के रक्त से मंदिर दूर्षित हो चुका था,शिवजी का क्रोध कहे या कुछ और भूकम्प के कारण मंदिर प्रतिष्ठित प्रितमायें और शिवलिग़ स्वयं ही उखड़ कर मिट्टी में लुप्त हो गई।मंदिर रुप में सिर्फ निर्जीव ढाँचा ही शेष था।भूकम्प शान्त हुआ ।जब ग्रामीण बासियों ने अपने अराध्य को मंदिर में न देखा तो सबने एक स्वर में श्राप दिया।माता-पिता के बिना बच्चा अनाथ हो जाता है।हम सब भी आज अनाथ हो गयें है,हमारा श्राप है तुम कभी संतान सुख प्राप्त न कर पाओगें।संतान खोने का दुख क्या होता है।बार-बार जन्म लेना होगा और निसंतान का दुख भोगना होगा। संतान का सुख कभी प्राप्त नहीं होगा।संतान के दुख से हमेशा दुखी रहोगें। राजा रजत प्रताप:-हँसा हा हा हा...,सैनिको को आदेश दिया सबके प्राण हर लों।आज से हमारे राज्य में सिर्फ मेरी ही पूजा होगी।हम ही है सबके ईश्वर,मेरी ही प्रतिमा मंदिर में प्रतिष्ठित होगी।हम ही है सबके ईश्वर,भगवान ।मेरे सिबा अन्य की पूजा अर्चना करता कोई भी पाया गया उसका तत्काल धड़ से शीष अलग कर दिया जायें।इस घटना के बाद और खूँखार दानव राजा बन चुका था।प्रजा त्राहि -त्राहि कर रही थी लेकिन ईश्वर अदृश्य हो चुके थें।शिवजी के सेबक का रक्त देखकर क्रोधित हो चुके थें। भंयानक स्वप्न के साथ अवनीश का स्वप्न भी टूट गया। (सामान्य राजा से खूँखार राजा कैसे बन गया।इसका क्या रहस्य हैं।)अवनीश ने स्वप्न में गाँव का दृश्य देखा था मस्तिष्क में छप चुका था।अपने अपराधो को सुधार करने का एक अवशर मिला था।कैसे प्रतिमाओं को खोजेगा,कौन कौन से अवरोध मार्ग में आयेगें।यह सब जानने के लिए देखते है अगले अंक में।)

निराकरण (वेब सीरीज)प्रथम अंक"ईश्वर का परिचय"

(प्रथम अंक" निराकरण" ईश्वर का परिचय) गर्जना के साथ बरसात हो रही है,बिजली की गड़गडाहट ह्रदय में डर भर देती है कि अभी हमारे ऊपर ही गिर पड़े।मध्यान का समय है ;लेकिन साँझ का पहर लग रहा है।आंसमा में बदली गर्जना के साथ बरसात, जिसके कारण समय का पता ही नहीं लगता।सड़क पर गाड़ियों की लम्बी- लम्बी कतारे लग जाती हैं।सड़क का रूप परिवर्तन हो जाता है,सड़क नदी का स्वरुप और गाड़िया तैरती नाव सी प्रतीत होती हैं।गाड़ियों की हैटलाईट जलती,जैसे दुर्घटना का सूचना तंत्र हो,जिस प्रकार सागर में तैरती नावो पर जलती हैं।बरसात के कारण जीवन थम सा जाता हैं।सबको अपने दिन चर्या कामकाज पर जाने की जल्दी होती हैं।वक्त के साथ धीरे-धीरे बरसात थमती है और जाम भी हटता है; लेकिन गाड़ियों के हार्न ऐसे बजते है जैसे सब बहरे हो चुके हैं।हार्न का अभी कोई कार्य नहीं है जैसे ही आगे का रास्ता साफ़ नज़र आयेगा ,अपनी सूझ-बूझ का सहारा लेकर ,नियमों का पालन कर गाड़ी निकाल लागे लेकिन धैर्य नहीं है और हार्न सुर पकड़ लेते हैं।इन होर्न की आवाजें बेसुरीली होती है,मधुर मिठास की जगह सिर मैं दर्द,चिड़चिडा़पन को बढ़ाती ही हैं।धीरे-धीरे सब जाने लगें।रास्ता खुल चुका था ;लेकिन एक गाड़ी आगे बढ़ने की बजाय वही जाम हो गई।ट्रेफिग हवलदार पास आकर उस गाड़ी को जाने के लिए कहाँ लेकिन उसने सुना नही।तब हवलदार ने डण्डे से शीशे पर प्रहार किया।शीशे पर डण्डें के प्रहार से खिड़की के शीशे को नीचे किया। हवलदार कहता है...तुमको घर नहीं जाना हैं।कब का ट्रेफिक खुल चुका है।बीच में गाडी खड़ा करके अवरोध न उत्तपन्न करों।भाई निकल नहीं तो जबरन कार्यवाही करनी पढ़ेगी। सुनकर गाड़ी आगे चली गई।गाड़ी को ले जाकर पैदल यात्रियों के लिए बनी फुटपाथ पर जाकर खड़ा कर दिया।खिड़की खोलकर एक नवयवुक बाहर निकला।कोट पेन्ट पहने था ,आँख पर पतले लेंश का चश्मा था।चश्मा उतार कर कंधो से अपनी आँखे पोछी।दूसरे हाथ से टाई को ढी़ला किया .अचानक उस व्यक्ति ने दहाड़ना आरम्भ कर दिया और चीख-चीख कर रोने लगा।मोबाईल की घंटी बजी...कार्लर ट्यून थी। उस व्यक्ति ने फोन उठाया:-हैलो! अजनवी महिला:-साहब साहब।घबराई हुई तीव्र ध्वनि की गति से चलती सांसो को सुना जा सकता था। व्यक्ति का नाम अवनीश हैं, जैसे किसी अनहोनी की घटना का पहले से पता हो, लम्बी सांस लेकर कहाँ...हाँ! महिला :-साहब साहब ,मालकिन का चौथा शिशु भी जन्म लेते ही मृत्युं के काल .....कहते कहते रूक गई। अवनीश:-ऐसे असंतोष समाचार सुनने की आदत पढ़ चुकी हैं। कहकर फोन काट देता हैं। (हल्की हल्की बरसात शुरू हो चुकी थी.अपने मुख को आसमान की तरफ़ देखकर ,अपने दोनों हाथों की मुट्ठी बनाकर ,सीना तानकर ,घुटनो के वल जम़ीन पर बैठकर .....चीखता चिल्लाता हैं।आखिर क्यों आखिर क्यों?मेरे साथ ही क्यों होता हैं।सब कुछ ठीक होने के बावजूद आखरी छड़ में बच्चें की रोने की आवाजें काँन में पढ़नी चाहिए थी लेकिन काल की आवाजें क्यों सुनाई देती हैं?भंयकर आवाजें जैसे स्यार रो रहे ह़ो,कुत्ते रो रहे हो,अजीब-अजीब सी आवाजे सुनाई देती हैं।आखिर क्यों क्यों क्यों? हाँ हूँ नास्तिक,हाँ हूँ नास्तिक।श्रृष्टी में कोई शक्ति है जो संचालन करती है तो होने का प्रमाण दों,मुझ जैसे नास्तिक को आस्तिक बना दें।ऐसा कभी नहीं होगा,मुझे नास्तिक से आस्तिक बना दें, ऐसा छड़ कभी नहीं आयेगा। बरसात के संगीतमय सुर के बीच,शंख बंदना,घंटा बंदना,मजीरे बंदना,मृदगं बदना के साथ भजन मंण्डली उधर से गुजर रही थी।रामरस ,कृष्णरस में भक्त आन्नदित थें।नृत्यगान ,भजन रस में हरे रामा!हरे कृष्णा!कृष्णा कृष्णा!राधे श्याम!राधे राधे!सीता रामा!सीता राम!भक्त रस के साथ उधर से जा रहे थें। अवनीश के काँनो में जब भजन और संगीत के सुर पहुँचे तो पहले तो अपने काँन बंद करके सुनना नहीं चाहता था,लेकिन अचानक उसके कद़म स्वयं ही थिरकने लगें,कैसी अद्भुत आकृषक शक्ति थी जो अवनीश को नृत्य के रस से वंचित न कर पाई।कुछ पल उस भावरस में उतर कर भी गोते खाकर एक अशब्दमय सी अनुभूति हो रही थी,जिसको परिभाषित नहीं कर सकता था।भजन मण्डली आगे बढ़ती जा रही थी।एक साधु ने चरणामृत दिया श्रृद्धा के साथ ग्रहण कर लिया।पहले कभी प्रसाद न लेता था ,कोई बाँटता उसको भी अच्छा खासा पाठ पढ़ा देता था।क्या यह प्रसाद है।सब ढो़ग है,ढ़ोगी है।कमाई का साधन हैं।कौन खाने आता है ,बस नाम पर पर्ची कटाते रहो और मूर्ख जनता को भ्रंमित करके आडम्बर फैलाते रहों।मंदिर,मंस्जिद ,चर्च,गुरूद्वारा के नाम पर जम़ीन को हड्डपते रहों।कहते भी है तुम सबका भगवान,ईश्वर हर जगह है ,अगर हर जगह है तो जम़ीन की क्या आवश्यकता हैं।सबके सब बहुत बड़े ठ़ग हैं।मूर्ख जनता है ईश्वर का नाम लेकर डर,प्रकोप दिखाके डराते धमकाते रहो और लूटते रहों।पति जितना अधिक नास्तिक था पत्नी उतनी ही अधिक आस्तिक थी।पूजा-पाठ,कर्म काण्ड़ करने ही नहीं देता था ,घर में एक भी देवी देवता की न प्रतिमा थी न चित्र था।पत्नी का नाम सम्भावना था।कहती थी कर्म काण्ड तो भावनायें है,ईश्वर को पाना तो एक मात्र उपाय तो प्रभू का नाम स्मरण,निरन्तर जपना हैं।ईश्वर के नाम लेने से कोई रोक नहीं सकता हैं।बस भावनाओं को प्रकट करने के लिए अंकुश लगा सकते हो लेकिन स्मरण करने पर अंकुश कभी नहीं लगा सकते हैं। अविनाश ने कभी प्रसाद ग्रहण नहीं किया वो चरणामृत ग्रहण करके ऐसा महसूस कर रहा था,जैसे किसी काराबास से मुक्त हुआ हों।स्वयं पर विश्वास नहीं कर पा रहा था।यह कैसे सम्भव है?मैं नास्तिक हूँ ,आज कैसे प्रसाद ग्रहण कर सकता हूँ।कुछ समझ नहीं पा रहा था।एक महापुरुष,संत पास में आयें।लम्बी-लम्बी जटायें दाड़ी मूंछे थी,हाथ में कम्डल,ललाट पर चंदन का तीन उगलियों का टीका था,जैसे शिवजी के लगा होता हैं।पैर में खडाऊँ ,भगवा रंग में रंगी पोषाक थी।अविनाश के पास आकर शीष पर हाथ रखा,अविशान भी मंत्र मुग्ध था कुछ न कह सका और मन की भावनाओ से नत मस्तिष्क होकर प्रणाम किया। महात्मा:-वत्स।स्वयं को नास्तिक समझते थे आज क्या हुआ? अविनाश:-स्वयं आश्चर्य चकित हूँ।ऐसे कैसे हो सकता हो।जो दिखाई नहीं देता है तो कैसे मान लूँ।आज मैं स्वयं को इस परिवर्तन से रोक न सका ।ऐसे- कैसे हो सकता हैं। महात्मा:-ईश्वर के होने का क्या प्रमाण चाहिए? अविनाश:-अगर है तो दिखाई क्यों नहीं देते।ईश्वर अगर कण-कण में फिर मंदिर, मस्जिद,गरुद्वारा,चर्च क्यों? जब दिखाई ही नहीं देते तो प्रसाद ,आडम्बर क्यों?दीपक जलाना,धूप जलाना,माला पहनाना,पुष्प अर्पण करना क्यों? महात्मा:-अब तुम मेरे प्रश्न का उत्तर दों?हवा का स्वरुप क्या हैं?रोशनी का रंग क्या है?शरीर से क्या निकल जाने से मृत्युं हो जाती है?सूर्य रूकता क्यों नहीं है,पृथ्वी थमती क्यों नहीं है? अविनाश:-हवा को महसूस किया जाता है।प्रकाश को भी महसूस किया जाता हैं।गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी घूमती है,नत्रक्ष मण्ड़ल इसी के कारण परिक्रमण करते हैं।कहते सब है आत्मा निकल जाने से मृत्युं होती हैं।देखी किसी ने नहीं हैं। महात्मा:-और क्या साक्षात प्रमाण दूँ।ईश्वर एक छड़ के लिए स्थिर कर दें तो सब कुछ संतुलन बिगड़ जायेगें।हर जगह त्राहि- त्राहि मंच जायेगी।ईश्वर का स्वरुप हर कण -कण में विद्यमान में।ईश्वर की शक्ति को स्वयं मानव भी अनुभूति कर सकता हैं।प्राणाय,एकाग्रता साधना करके,अपने अंदर की कुण्डलियों को जागृति कर सकता हैं।ईश्वर हर जगह है लेकिन ईश्वर हर जगह उस ईश्वर को महसूस नहीं कर सकता हैं।मंदिर को देखकर स्वयं शीष झुक जाता है।यही आस्था है।आस्था का स्वरूप ही प्रतिमा है,यही प्रतिमा समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं।प्रसाद भावनाएं है हम प्रकृति से अनगिनत बस्तुएँ ग्रहण करते और आस्था स्वरूप पहला निवाला फल,मिष्ठान आस्था स्वरुप ईश्वर क़ अर्पण करते हैं।हमारा अस्तत्व कुछ नहीं हैं।ईश्वर की ही हम सब संतान है।आस्था पर प्रहार करना सबसे बड़ा अपराध हैं।जब हम आस्था पर प्रहार करते है,तो ह्रदय से श्राप निकलता हैं।जब हम किसी का मझांक बनाते है अपशब्द कहते है तो उसके ह्रदय पर प्रहार करते है तो वो व्यक्ति मुख से जो शब्द निकालता है वो शब्द भविष्य में या आने बाले जन्म में अपना स्वरूप अवश्य दिखाता हैं।"मैंने भी तुम्हारा भविष्य पढ़ लिया हैं।तुम्हारी चार संतान हुई लेकिन जन्म लेने के उपरान्त काल का ग्रास बन चुकी हैं।"यह सब तुम्हारे कर्मो का ही फल है इसके कारण तुम अपनी संतान की किलकारी भी नहीं सुन पाते हों। अवनीश:-हाँ....क्या कारण है? महात्मा:-तुम्हारे पिछले जन्म के कर्मो के कारण समाज का श्राप रूप में मिला है जिसके कारण तुम कभी बच्चे की किलकारी सुन नहीं पाओगें।यह पिछले जन्म से नहीं कही जन्मों से तुम निःसन्तान होकर ही काल का ग्रास बनते रहे हो और आने बाले कही जन्मों में श्राप के परिणाम को भुगतना ही पढ़ेगा। यह सुनकर अविनाश हाथ जोड़कर महात्मा के चरणो में गिर पढ़ा...:-कोई तो मार्ग होगा।यह दुख बहुत कष्टदायक हैं।कोई तो निराकरण होगा। महात्मा:-हाँ है,उस निराकरण के लिए ही तो तेरे पास आया हूँ।निराकरण के लिए तुम्हें अपनी भागिनी के साथ मिलकर कार्य करना होगा। अविनाश:-कैसा कार्य? महात्मा दो जन्म पूर्व तुमने मद में चूर स्वयं को ईश्वर घोषित किया था।समाज की भावनाओं का स्वरूप मंदिरो को तोड़कर अपनी प्रतिमायें प्रतिष्ठित की थी।उन प्रतिमाओ को तुमने स्वयं मिट्टी में दबा दी थी।उन प्रतिमाओं को निकाल कर मंदिर में पुनः स्थापति करवानी होगी,तब ही तुम इस श्राप से दोष मुक्त होगें।भावना स्वरूप समाज का श्राप है वो ही इससे मुक्ती दिलायेगें।यह कार्य इतना सरल नहीं हैं। अविनाश:-ऐसा क्यों? महात्मा:-जहाँ प्रकाश है वहाँ अंधकार है,जहाँ आशा है वहाँ निराशा है,जहाँ नास्तिक है वहाँ आस्तिक हैं।जहाँ अच्छाई है वहाँ बुराई है।तुमको अच्छे कार्य को करने के लिए बुरी शक्तियाँ बाँधा उत्तपन्न करगी।इन बाँधाओ को पार करके ही प्रतिमाओं को खोजकर मंदिर में स्थापति करना हैं।मंदिर शिवजी का है,शिवजी का ही परिवार है। अविनाश:-कहाँ पर,कहाँ जाना होगा? महात्मा:-तुम्हें स्वप्न में जाने का रास्ता अवगत होगा। यह रुद्धाक्ष माला है, इसको कंठ से कभी दूर न करना ।अपनी भार्या के साथ भवात्मक कार्य में सफलता प्राप्त करना। कहकर महात्मा ने रुद्धाक्ष की माला को अविनाश के कंठ में धारण करा दी।अविनाश ने नेत्र बंद करके शीष झुकाके बंदना कर रहा था,ऊ नमः शिवाय का मंत्र जप रहा था।नेत्र खोले तो महात्मा नहीं थें। अविनाश के मुख पर आशा ज्योति प्रज्जलित हो चुकी थी,उस ज्योति को जलाकर घर आ गया। (प्रथम अंक समाप्त)